फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाने पर नागरिकों को मिलेगा सम्मान

Sat, 08 Feb 2025 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

अपने शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए नगर विकास विभाग ने स्वच्छ वसंत अभियान शुरू किया है। पांच फरवरी से 14 मार्च तक चलने वाले अभियान में स्वच्छ वसंत प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें क्षेत्र में स्वच्छता व सौदर्यीकरण का उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों को पुरस्कृत किया जाएगा।
नगर पालिका की स्वच्छ भारत मिशन की प्रभारी आरती शर्मा ने बताया कि शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए स्वच्छ वसंत अभियान चलाया जा रहा है। इसमें रेसिडेंशियल सोसाइटी, कॉलेज, घरों, रेंट गार्डन, टेरेस गार्डन, पार्कों में सौंदर्यीकरण व कंपोस्टिंग का काम कराया जाएगा। स्वच्छता को बढ़ावा देने व प्लास्टिक कचरे को कम करने, नागरिकों को स्वच्छता व सौंदर्यीकरण के बारे में जागरूक किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले नागरिकों को अपने अपने क्षेत्र में स्वच्छता व सौंदर्यीकरण के लिए किए गए कार्य की फोटो व वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें व वीडियो नगर विकास विभाग को भी भेजनी होंगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले उत्कृष्ट नागरिकों को पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मानित किया जाएगा। आरती शर्मा ने नागरिकों से स्वच्छ वसंत अभियान में भाग लेने की अपील नागरिकों से की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें