फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार्डर के पांच घरों से लाखों की चोरी

Sat, 27 May 2017 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले के बार्डर पर स्थित संभल जिले के अलिया नेकपुर गांव में गुरुवार रात चार घरों में 35 लाख की चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। एक के बाद एक चोरी की बढ़ती वारदातों से जिले में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


अलिया नेकपुर गांव जनपद के दर्जनों गांवों से सटा हुआ है। यहां से चंद किमी दूर डिडौली कोतवाली के सलामतपुर में प्रधान और उसके चचेरे भाई के घर 25 दिन पूर्व तकरीबन 30 लाख की चोरी की गई, जिसमें पुलिस को अभी क्लू हाथ नहीं लगा। इससे लोगों में रोष है।

जिले में चोरों का बड़ा गैंग इन दिनों सक्रिय हैं, जो लगातार चोरी की बड़ा वारदातों को अंजाम दे रहा है। लाख प्रयासों के बाद भी पुलिस के हाथ अभी तक इस गैंग तक नहीं पहुंच पाए हैं। डिडौली के सलामतपुर में 33 लाख की चोरी के बाद चोरों ने गुरुवार रात बार्डर के गांव नेकपुर के  चार घरों में 35 लाख की चोरी को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन


संभल जनपद के असमोली थाने का अलिया नेकपुर अमरोहा जिले के बॉर्डर पर है। डिडौली कोतवाली के दर्जनों गांव इसके आसपास हैं। चोरों ने बृहस्पतिवार की रात अलिया नेकपुर निवासी अजयवीर के घर से 32 तोला सोना, 11 सौ ग्राम चांदी, 65 हजार की नकदी, नरेश शर्मा के यहां से 15 तोला सोना, 25 हजार केस, एक किलो चांदी, राजीव कुमार के यहां से 12 तोला सोना, आधा किलो चांदी, 50 हजार नकद, चरन सिंह के घर से चोर 31 तोला सोना, एक किलो चांदी, 1.35 लाख रुपये की नकदी समेत 35 लाख का माल चोरी कर ले गए।

जिले के बॉर्डर स्थित गांव में चार घरों में 35 लाख की चोरी की घटना से जिले में दहशत है। लोगों में असुरक्षा की भावना है। लोगों का कहना है कि पुलिस की प्रभावी गश्त हो तो वारदातों पर अंकुश लगाया जा सकता है। अलिया नेकपुर में चोरी की घटना से लोग डरे हुए हैं कि पता नहीं किसके घर चोर वारदात को अंजाम दे जाएं।

खास बात यह है कि यहां से चंद किमी दूर सलामतपुर में ग्राम प्रधान कुशलपाल सिंह व इनके चचेरे भाई तेजपाल सिंह के घर 30 लाख की चोरी में पुलिस को क्लू हाथ नहीं लगा है, जबकि घटना को 25 दिन बीत गए। घटना का खुलासा नहीं होने के कारण लोगों में रोष है। सरकड़ी अजीज में ओमवीर व इसके भाई गुरुदीप के घर 9 लाख की चोरी के खुलासे में भी पुलिस को सफलता नहीं मिली है।    
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें