फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: 11वीं की छात्रा से छेड़खानी करने वाले सीएचओ बर्खाख्त

Sat, 01 Mar 2025 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। गजरौला क्षेत्र के 11वीं की छात्रा से छेड़खानी, मारपीट और अभद्रता करने वाले कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर को बर्खास्त कर दिया गया है। ये कार्यवाई सीएमओ की संस्तुति पर शासन स्तर से की गई है।
विज्ञापन

ये मामला गजरौला थानाक्षेत्र के एक गांव का है। हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लीपुर खादर निवासी बलविंदर उर्फ मोंटी नौनेर में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का सीएचओ है। उसके खिलाफ क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि उसने खेत पर जा रही छात्रा के साथ मारपीट और अभद्रता की और अपहरण का प्रयास किया था। साथ ही आरोपी ने छात्रा के पिता और चचेरे भाई से भी मारपीट की थी। पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर 9 फरवरी की सुबह सीएचओ बलविंदर उर्फ मोंटी को गिरफ्तार कर लिया था। बाद में उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया था। सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि नौनेर के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के सीएचओ की बलविंदर उर्फ मोंटी शासन स्तर से समाप्त कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें