फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, सात पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव असरफपुर फेजगंज में बच्चों में विवाद के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चली। पुलिस ने एक महिला ने सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव असरफपुर फेजगंज निवासी सोना देवी का आरोप है कि शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे वह अपने बच्चों के साथ घर पर मौजूद थीं, जबकि उनके पति काम से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान उनके बच्चों और समय सिंह के छोटे बच्चों के बीच खेलते समय कहासुनी और झगड़ा हो गया। विवाद होने के बाद सोना देवी अपने बच्चों को डांटकर घर ले आई थीं, लेकिन कुछ देर बाद समय सिंह, उसकी पत्नी ममता, रमेश, उसकी पत्नी बबीता, रमेश के दोनों बेटे अजय और अभिषेक तथा जतीन उनके घर पहुंच गए। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। सोना देवी ने आरोपियों से कहा कि उनके पति घर पर नहीं हैं और उनके आने के बाद बात कर लें, लेकिन आरोपियों ने उनकी बात नहीं मानी और मारपीट शुरू कर दी। सूचना मिलने पर उनके पति काविंद्र कुमार भी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि जब उन्होंने मारपीट का कारण पूछा तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। घटना में दंपति को चोटें आई हैं। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें