फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल श्रम प्रकरण : डीपीओ ने समिति अध्यक्ष से मांगी पूरे प्रकरण की रिपोर्ट

Wed, 10 Sep 2025 02:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बहराइच व लखीमपुर खीरी से यहां लाकर बाल श्रम कराने के मामले की जांच जिला प्रोबेशन अधिकारी को सौंपी गई है। मंगलवार को डीपीओ ने जांच के लिए पूरे प्रकरण से संबंधित रिपोर्ट बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष से मांगी है। इसके बाद मामले की जांच कर संंबंधित आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

चार सितंबर को देहात क्षेत्र के चक कालीलेट में बाल श्रम करते पकड़े गए चार बच्चों के मामले में पहले बच्चों को बेचे जाने की बात सामने आई थी लेकिन बच्चों व उनके पिता ने इस बात को सिरे से खारिज करते हुए स्वयं ही बच्चों को काम करने के लिए भेजे जाने की बात कही थी। बरामद हुए चारों बच्चों की उम्र 15 वर्ष तक बताई जा रही है। मामले में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अतुलेश भारद्वाज ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए थे लेकिन प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में व्यस्त होने के कारण वह रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सके थे।
अब बाल श्रम से जुड़ा मामला सामने आने के बाद सीडीओ ने इसकी विस्तृत जांच बच्चों की उम्र पुष्टि कर कार्रवाई करने के आदेश डीपीओ राकेश कुमार सिंह को दिए थे। जिसके बाद डीपीओ ने पूरे प्रकरण की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इसके साथ ही बरामद बच्चों के उम्र से संबंधित साक्ष्य भी मांगे गए हैं। डीपीओ ने बताया कि रिपोर्ट मिलने के बाद आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें