फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहे का दरवाजा गिरने से बालक की मौत, परिजनों में कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा/अमरोहा। घर के बाहर खेल रहे मासूम की लोहे का दरवाजे गिरने से दबकर मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने बगैर पुलिस कार्रवाई के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया है।
विज्ञापन

यह घटना धनौरा थानाक्षेत्र के चक वासीपुर गांव की है। गांव में किसान अतहर का परिवार रहता है। सोमवार की देर शाम उनका पांच वर्षीय बेटा जैबुल अपने घर के पास ही खेल रहा था। इस दौरान अचानक घर का लोहे का दरवाजा हुक टूटने के कारण मासूम जैबुल के ऊपर गिर गया। दरवाजे के गिरने की आवाज सुनकर परिजन जब तक मौके पर पहुंचे तब तक मासूम दम तोड़ चुका था। परिजनों ने दरवाजा हटाकर मासूम को बाहर निकाला। परिजन मासूम को निजी चिकित्सक के यहां ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इंस्पेक्टर अमरसिंह में बताया कि इस घटना हादसे की कोई जानकारी परिवार या आसपास के लोगों ने नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें