फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार करने वाले अफसर सुधर जाएं..वरना कार्रवाई

Sun, 26 Mar 2017 12:31 AM IST
अमरोहा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चेतन चौहान
विज्ञापन
युवा कल्याण एवं खेल विभाग के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने व्यवस्थाओं में सुधार लाने को अफसरों की कलेक्ट्रेट सभागार में क्लास ली। शासन की मंशा से अवगत कराते हुए पालन करने के निर्देश दिए। निशाने पर पूर्ति विभाग, बिजली विभाग, खनन विभाग, शिक्षा विभाग और पुलिस अफसर रहे। राशन वितरण में चल रही गड़बड़ी पर नाराजगी जताते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन


तो बिजली आपूर्ति में हर हाल में सुधार लाने और खराब ट्रांसफार्मरों को तत्काल बदलने की बात कही। स्पष्ट कहा कि अफसर अपना रवैया सुधार लें, वरना कार्रवाई को तैयार रहें। उन्होंने पुलिस अफसरों को कानून व्यवस्था में सुधार लाने को निर्देशित किया।

कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला स्तरीय अफसरों की बैठक ली। विभागवार उनकी योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी की। शासन से प्राप्त हुए दिशा निर्देशों से अफसरों को अवगत कराया। बोले, भ्रष्टाचार नहीं चलेगा।
विज्ञापन


समय से आफिस पहुंचकर जनता की शिकायतें सुननी होंगी। गड़बड़ी करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। राशन वितरण में मिल रही सबसे अधिक शिकायतों पर कड़ी नाराजगी जताते हुए पूर्ति विभाग के अफसरों की जमकर क्लास ली। बोले यदि राशन वितरण में एक किलो की भी गड़बड़ी मिली को संबंधित को बख्शा नहीं जाएगा। अफसरों की निगरानी में राशन का वितरण होना चाहिए। 

जिले में नहीं होने दिया जाएगा अवैध खनन 
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जिले में बड़े पैमाने पर अवैध खनन होता है, लेकिन अब अवैध नहीं होने दिया जाएगा। खनन माफियाओं पर तत्काल कार्रवाई जाए। चारों एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र पर कड़ी नजर रखें, खनन की सूचना पर तत्काल एक्शन लें। यदि किसी के क्षेत्र में अवैध खनन होता मिलता है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

बिजली आपूर्ति में सुधार को चेताया
अमरोहा। कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने बदहाल बिजली आपूर्ति में सुधार लाने के लिए महकमे के अफसरों की जमकर क्लास ली। बोले शहर और गांव में आपूर्ति में सुधार चाहिए। बिजली लाइन खराब होने पर तत्काल सहीं कराया जाए। खराब ट्रांसफार्मरों को तत्काल बदला जाए। लोगों को ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए चक्कर न लगाने पड़े। बिजली विभाग के अवर अभियंताओं की बहुत शिकायत मिलती हैं। भ्रष्ट कर्मचारी अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। 

बोर्ड परीक्षा में नहीं चलेगा नकल का खेल
अमरोहा। कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने शिक्षा विभाग के अफसरों को यूपी बोर्ड परीक्षाओं को नकल विहीन संपन्न कराने के कड़े निर्देश दिए हैं। बोले प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर कड़ी नजर रखी जाए। गहनता के साथ परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया जाए। डीएम, एसपी भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते हुए परीक्षा की पारदर्शिता का जायजा लें। साथ ही विश्वविद्यालय की परीक्षाओं पर नजर रखी। 

कानून व्यवस्था में सुधार को पुलिस अफसरों को चेताया
अमरोहा। कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि कानून व्यवस्था में सुधार सरकार की पहली प्राथमिकता है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चोरी, डकैती, लूट, हत्या, बलात्कार, महिला उत्पीड़न की घटनाएं रोकी जाएं। अपराधियों को बख्शा न जाए। चौबीस घंटे पुलिस फोर्स को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। निष्पक्ष कार्रवाई करें। किसी निर्दोष को न फंसाया जाए। ईमानदारी के साथ पुलिस अपनी ड्यूटी करें। 

सुबह दस से पांच बजे तक कार्यालयों में मुस्तैद रहें अफसर 
अमरोहा। कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि सुबह दस बजे से लेकर शाम पांच बजे तक अफसरों को अपने दफ्तरों में मुस्तैद रहते हुए जनता की शिकायतें सुननी होंगी, उनका निस्तारण करना होगा। समय पर आफिस न पहुंचने वाले अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किसी भी समय दफ्तरों में छापामारी करते हुए अफसरों की उपस्थिति परखी जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें