फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शादियों में खाना पकाने वाले बावर्ची की गोली मारकर हत्या...सिर और शरीर पर मिले ऐसे निशान, चार भाइयों पर FIR

Sat, 13 Sep 2025 10:32 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा

सार

घटना के बाद मौके पर ही फहीम की मौत हो गई। मृतक फहीम के भाई एजाज की तहरीर पर पड़ोस में रहने वाले जाकिर, जाहिद, वाहिद, शाहिद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसियों ने शुकवार की रात शादियों में खाना पकाने वाले बावर्ची फहीम (35) की गोली मारकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस से जांच पड़ताल की। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। एसपी अमित कुमार आनंद ने घटनास्थल का मुआयना किया। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने भी मौके पर सबूत जुटाए। मामले में पुलिस ने चार सगे भाइयों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन

मृतक बावर्ची फहीम अमरोहा नगर के मोहल्ला चकली में रहने वाले दिवंगत महबूब के बेटे थे। फहीम शादियों में खाना पकाने का काम करते थे। उनके परिवार में पत्नी शहजादी के अलावा तीन बच्चे हैं। परिजनों के मुताबिक पड़ोस में रहने वाले वली अहमद के परिवार से पुरानी रंजिश चल रही है।

शुक्रवार की रात करीब 9:15 बजे फहीम अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। जैसे ही वह मोहल्ला काजीजादा में चांद सूरज इमामबाड़े के पास पहुंचे, तभी वली अहमद के बेटे जाकिर, जाहिद, वाहिद और शाहिद ने फहीम पर हमला कर दिया और गोली मारकर हत्या कर दी। फहीम के सिर पर चोट के निशान मिले। जबकि, शरीर पर छर्रों के निशान भी हैं।

विज्ञापन

घटना में फहीम की मौके पर मौत हो गई। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। आरोपी घटना को अंजाम देकर भाग निकले। सूचना मिलते ही नगर कोतवाली इंस्पेक्टर पंकज तोमर फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल की। जानकारी मिलते ही एसपी अमित कुमार आनंद, सीओ सिटी शक्ति सिंह भी मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने घटनास्थल पर लोगों से पूछताछ की और मृतक फहीम के परिजनों से भी घटना के बारे में जानकारी जुटाई। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि मामले में मृतक फहीम के भाई एजाज की तहरीर पर पड़ोस में रहने वाले जाकिर, जाहिद, वाहिद, शाहिद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतक और आरोपियों के परिवार के बीच पुरानी रंजिश क्या चल रही है, इसका पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें