आभूषणों की तारीफ करते हुए छूने की कोशिश का आरोप
प्रधानाचार्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने वाली महिला प्रवक्ता का आरोप है कि उसके आभूषणों की तारीफ करते हुए छूने की कोशिश की। एक दिन कहा कि आजकल तलाक के केस बढ़ गए हैं। प्रयोगशाला में बैठकर भी उनसे अश्लील बातें कीं। कॉलेज की बदनामी न हो, इस कारण शिकायत नहीं की।
उसके कपड़ों को देखकर भी अभद्र टिप्पणी करते। प्रधानाचार्य की इस हरकत की सूचना उसने प्रबंधक को दी। उनके समझाने के बाद भी हरकत में सुधार नहीं आया। बदले की भावना से उनके साथ व्यवहार करने लगे। प्रधानाचार्य का आचरण पूर्व में भी अच्छा नहीं रहा।
पहले भी छात्राओं व शिक्षिकाओं ने जिला विद्यालय निरीक्षक से शिकायत की थी। प्रवक्ता ने प्रधानाचार्य पर आरोप लगाया कि उसे धमकाया गया कि शिकायत की तो सर्विस बुक में रेड मार्क कर देंगे। वह अपनी शक्तियों का दुरुपयोग कर छात्राओं को बुलाते हैं।
छात्राओं से डबल अर्थ में अश्लील बातें करने का भी आरोप
प्रधानाचार्य के खिलाफ दर्ज कराई गई एफआईआर में महिला प्रवक्ता ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। वह छात्राओं की तरफ घूरते हैं। डबल अर्थ में उन पर अभद्र टिप्पणी करते हैं। जो उनकी शिकायत के बारे में सोचते हैं या करते हैं, उनको परेशान करने लगते हैं। छात्राओं ने तंग आकर उनसे प्रधानाचार्य की कई बार शिकायत की। जिस पर उन्होंने प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई के लिए यह कदम उठाया।