फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला शिक्षामित्र से धोखा देकर की शादी, प्लॉट खरीदने के नाम पर हड़पे 5 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पहले से शादीशुदा शिक्षामित्र ने महिला शिक्षामित्र को धोखा देकर दूसरी शादी कर ली। बाद में प्लाट खरीदने के नाम पर उससे पांच लाख रुपये हड़प लिए। आरोपी ने अपनी पहली पत्नी और दोस्त के साथ मिलकर धोखाधड़ी का खेल खेला। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की, तो कोई सुनवाई नहीं हुई। अब न्यायालय के आदेश पर आरोपी दंपती समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

हसनपुर के राजपूत कॉलोनी निवासी बबीता शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत हैं। उसकी शादी संभल के बेहटा गांव निवासी नरेश के साथ हुई थी। शिक्षामित्र को 4 बच्चे हैं। वर्ष 2018 में उसके पति नरेश की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। लिहाजा शिक्षामित्र हसनपुर में रहती है। पीड़िता शिक्षामित्र से समायोजित होकर सहायक अध्यापक के पद पर हसनपुर के प्राथमिक विद्यालय नवाबपुरा में तैनाती मिली थी। रजबपुर के चांदनगर निवासी मंजीत कुमार भी शिक्षामित्र से समायोजित होकर उसके विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हुआ था। आरोप के मुताबिक मंजीत ने खुद को अविवाहित बताकर बबीता से शादी करने की बात कही। बाद में 3 अप्रैल 2019 को अमरोहा के आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। इस दौरान पीड़िता ने उपहार के रूप में सोने की अंगूठी, चेन और दो लाख रुपये दिए थे। शादी के 25 दिन बाद मनजीत ने अपने गांव के यशवीर से प्लाट खरीदने की बात कहकर तीन लाख रुपये ले लिए। 19 मई 2019 को मंजीत, एक महिला और एक युवक के साथ अतरासी चौराहे पर मिला।
यहां पीड़िता ने प्लॉट का बैनामा कराने के बारे में पूछा तो पता चला कि मंजीत खुद शादीशुदा है। उसके 3 बच्चे भी हैं। उसने रुपये हड़पने के लिए शादी का नाटक किया था। इस षड्यंत्र में उसकी पत्नी कौशल्या और गांव निवासी जसवीर भी शामिल है। पीड़िता ने अपने रुपये वापस मांगे तो जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लिहाजा, उसने न्यायालय की शरण ली। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि मनजीत कुमार, उसकी पत्नी कौशल्या और गांव के ही यशवीर के खिलाफ धोखाधड़ी, षड्यंत्र रचने और धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। हालांकि बीच में शासन के आदेश के बाद अब दोनों शिक्षामित्र ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें