फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोया सीएचसी को 30 बेड एल-2 आइसोलेशन वार्ड बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जोया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए एल-2 अस्पताल 30 बेड आइसोलेशन वार्ड में तब्दील किया गया है। साथ ही वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी में मेडिकल कालेज में 250 मरीजों के उपचार की व्यवस्था की गई है। इस कालेज में कोविड-19 लेवल-2 के 250 मरीजों को भर्ती कराया जा सकेगा।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण ने फिर से अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है। प्रतिदिन भारी संख्या में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज मिल रहे है। हालांकि अधिकतर मरीज एसिम्प्टोमैटिक हैं और उन्हें होम आइसोलेट कर उपचार दिया जा रहा है लेकिन बिगड़त हालातों को देखते हुए जोया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए एल-2 अस्पताल 30 बेड आइसोलेशन वार्ड में तब्दील किया गया है जिसमें 15 बेड ऑक्सीजन युक्त है। वहीं वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी में मेडिकल कालेज में 250 मरीजों के उपचार की व्यवस्था की गई है। इस कालेज में कोविड-19 लेवल-2 के 250 मरीजों को भर्ती कराया जा सकेगा। फिलहाल वेंकटेश्वरा में तीन मरीज एल-1 और एल-2 में भर्ती है। जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। संक्रमण के बढ़ते ग्राफ को कम करने के लिए विभाग की ओर से नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी बरतने सहित मास्क और उचित दूरी का पालन करने के लिए सलाह दी जा रही है। वहीं संक्रमित मरीजों के परिजनों और संदिग्ध मरीजों के सैंपल की जांच में तेजी के लिए 13 मेडिकल टीम लगाई गई हैं। इसमें एक टीम में एक चिकित्सक सहित दो स्टाफ नर्स रहतीं है। यह टीम नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमित मरीजों के सैंपल की जांच करती है। अप्रैल माह में संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस महामारी से बचने के लिए मास्क जरूरी और सामाजिक दूरी को अपनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें