फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों व गरीबों के मसीहा थे चौधरी चरण सिंह : डॉ. ढिल्लो

Tue, 24 Dec 2024 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित होने के बाद प्रमाण पत्रों के साथ खड़े किसान। सं - फोटो : संवाद
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह की जयंती पर कलक्ट्रेट में किसान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के 38 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया गया। किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम में किसानों को परंपरागत खेती अपनाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो और डीएम ने चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर की। इस दौरान नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन के तहत प्रसार सुधार योजना के अंतर्गत जिलास्तरीय कृषक पुरस्कार वितरण कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। जिसमें कृषि, पशुपालन, मत्स्य, गन्ना आदि से संबंधित अच्छी उपज पैदाकर रहे किसानों को प्रमाणपत्र व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमएलसी डॉ. ढिल्लो ने कहा कि देश की समृद्धि तभी संभव है जब किसान खुशहाल होगा। उन्होंने खेती में जैविक विधि अपनाने पर जोर दिया। डीएम निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि गांव देश की आत्मा है। विकास की शुरुआत गांव से ही होती है। किसान एक जिले तक सीमित न रहकर अपनी ऑर्गेनिक खेतों से पूरे प्रदेश और देश में उसकी पहचान बनाए। कार्यक्रम में जिला उद्यान अधिकारी, मत्स्य अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, कृषि उपनिदेशक ने अपने विभागों की योजनाओं की जानकारी दी। कृषि उपनिदेशक डॉ. रामप्रवेश ने कहा कि यदि किसी किसान को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में कोई समस्या आती है, तो वह व्हाट्सएप नंबर 7839882775 पर शिकायत भेज सकते हैं। इस मौके पर सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा, डीसीओ मनोज कुमार समेत विभागीय अधिकारी शामिल रहे। इस मौके पर कलक्ट्रेट में जैविक उत्पादों के स्टॉल भी लगाए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें