फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पटाखा फैक्टरी के संचालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत कई धाराओं में चार्जशीट

Tue, 02 Sep 2025 02:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। रजबपुर के अतरासी में पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट के मामले में पुलिस ने फैक्टरी संचालक सैफ उर रहमान के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत कई गंभीर धाराओं में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की है। विस्फोट में युवती समेत पांच महिलाओं की मौत हो गई थी जबकि आठ घायल हुए थे।
विज्ञापन




16 जून की दोपहर अतरासी गांव के बाहरी छोर में चल रही पटाखा फैक्टरी में विस्फोट हो गया था। इसमें रजबपुर निवासी रुकसाना व शहनाज और पपसरा गांव निवासी रूमा व सर्वेश की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, मोती नगर निवासी मोना, विशाल, पूजा, पूजा पत्नी अमित कुमार व इंद्रावती, अतरासी कलां निवासी सलोनी, पपसरा निवासी सोनिया, पूजा पत्नी राजेश व मंगूपुरा निवासी नाजरीन घायल हो गईं थीं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां से गंभीर हालत में नाजरीन व सोनिया को मेरठ के लिए रेफर कर दिया था। इसके बाद मोना व इंद्रावती की भी तबीयत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने मोना को मेरठ के लिए रेफर कर दिया था जबकि परिजनों ने इंद्रावती को जोया रोड स्थित एक निजी अस्पताल भर्ती करा दिया था। नाजुक हालत के चलते चारों को आईसीयू में रखा गया था लेकिन 21 जून की सुबह मेरठ के अस्पताल में इलाज के दौरान मोना भी मौत हो गई है।

अन्य घायलों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया था। पुलिस ने हापुड़ के भंडा पट्टी निवासी पटाखा फैक्टरी संचालक सैफ उर रहमान को गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके खिलाफ गैर-इरादतन हत्या की धारा भी लगाई गई थी। पुलिस का दावा था कि सैफ यह जानता था कि फैक्टरी में कभी भी विस्फोट हो सकता है। बावजूद इसके उसके द्वारा लापरवाही बरती जा रही थी। विस्फोटक सामग्री को एक जगह इकट्ठा करके रखा गया था। बिना अनुभवी मजदूरों से काम कराया जा रहा था। पटाखे में सामग्री ठोकते समय विस्फोट हुआ था। अब तक पुलिस की जांच में सैफ उर रहमान ही हादसे के लिए जिम्मेदार है।
विज्ञापन




पटाखा फैक्टरी संचालक सैफ उर रहमान के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत कई धाराओं में चार्जशीट न्यायालय में दाखिल की गई है। यह एक बड़ी घटना थी। इसके पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पटाखा फैक्टरी संचालक को सजा दिलाने का काम करेगी। - शक्ति सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें