फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कांवड़ियों को साइड मारने वाले का चालान, बाइक सीज

Mon, 21 Jul 2025 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

गजरौला मार्ग पर शनिवार को कांवड़ियों को साइड मारने वाले युवक का पुलिस ने शांतिभंग में चालान करते हुए उसकी बाइक सीज कर दी है। हादसे के बाद कांवड़ियों ने हंगामा करते हुए रोड जाम कर दिया था। आरोपी बाइक सवार युवक से उठक- बैठक लगवाई थी। इसकी तस्वीर भी वायरल हुई थी।
गजरौला-हसनपुर मार्ग पर शनिवार को बुलंदशहर जिले के मलकपुर गांव निवासी कांवड़िये हरिद्वार से कांवड़ लेकर मंजिल की ओर बढ़ रहे थे। मनौटा चौकी के पास बाइक सवार ने कांवड़िये को साइड मार दी थी। कांवड़ियों ने बाइक सवार को पकड़ लिया था और कान पकड़कर उससे उठक-बैठक करवाई थी। इसके बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कांवड़ियों ने हसनपुर-गजरौला मार्ग के बीच में कांवड़ रखकर जाम लगा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन पर कांवड़िये शांत हो गए थे और अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए थे। सीओ दीप कुमार पंत मौके से पकड़े गए कांवड़िये को साइड मारने वाले बाइक चालक शानू उर्फ शाह आलम निवासी गांव चुचैला कला थाना मंडी धनौरा का शांतिभंग में चालान कर दिया है। उसकी बाइक को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें