फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मजिस्टि्रयल जांच शुरू, टीम ने देखा घटनास्थल

Thu, 19 Jun 2025 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। अतरासी गांव स्थित पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट के बाद बुधवार को एडीएम के नेतृत्व में जांच कमेटी ने घटनास्थल पर पहुंचकर प्रारंभिक जांच की। बीते सोमवार की दोपहर हुई इस घटना में चार महिला मजदूरों की मौत हो गई थी। जबकि, नौ अन्य मजदूर घायल हो गए थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने एडीएम वित्त व राजस्व की अध्यक्षता में मजिस्ट्रियल जांच कमेटी का गठन किया था।
विज्ञापन

रजबपुर थानाक्षेत्र के अतरासी गांव से करीब एक किलोमीटर अंदर की ओर खेतों में एक पटाखा फैक्टरी बनी थी। फैक्टरी का लाइसेंस हापुड़ के भंडा पट्टी निवासी सैफ उर रहमान के नाम है। सोमवार को फैक्टरी में मजदूर रोजाना की तरह काम कर रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे अचानक तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया था। इसमें दीवार के साथ-साथ शेड भी उड़ गई थी। मौके पर ग्रामीण भी जमा हो गया। सूचना पर पुलिस, प्रशासन व दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई।
हादसे में फैक्टरी में काम कर रहीं रजबपुर निवासी रुकसाना (20), शहनाज (48) और पपसरा गांव निवासी रूमा (35) व सर्वेश (36) की मौत हो गई थी। जबकि, एक पुरुष और आठ महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुए थे। हादसे के बाद मौके पर फायर बिग्रेड व पुलिस ने पहुंच कर राहत व बचाव कार्य शुरू किया था।
विज्ञापन

डीएम निधि गुप्ता वत्स व एसपी अमित कुमार आनंद ने भी पहुंचकर हालात का जायजा लिया था। घटना की मजिस्ट्रियल जांच के लिए डीएम ने एडीएम वित्त व राजस्व ब्रजेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में जांच कमेटी का गठन किया था।
इसमें एएसपी अखिलेश भदौरिया, सीएफओ अनिल कुमार व सहायक निदेशक विद्युत सुरक्षा जोन को शामिल किया गया था। घटना के दो दिन बाद एडीएम के नेतृत्व में कमेटी घटना की प्रारंभिक जांच के लिए मौके पर पहुंची।
जहां हादसे के कारणों का पता लगाने को एक-एक बिंदु की बारीकी से जांच की। मौके पर सामान की मात्रा को देखा गया। बताया जाता है कि उपलब्ध सामान की मात्रा भी ठीक मिली है।
- बुधवार को कमेटी प्रारंभिक जांच के लिए मौके पर गई थी। जहां घटना के संबंध में हर पहलु को ध्यान में रखकर जांच की गई है। घायलों और मौके पर मौजूद लोगों से भी बातचीत की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद कमेटी अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। - ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, एडीएम वित्त व राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें