फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 बदमाशों ने खेत पर गईं ननद भाभी से कुंडल लूटे

Fri, 06 Jan 2017 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो नौगावां सादात/ अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कमालपुरी में बाइक सवार दो बदमाशों ने हथियारों के बाल पर ननद-भाभी से कुंडल लूट दिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने बदमाशों को तलाश किया, लेकिन वो हत्थे नहीं चढ़े। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना क्षेत्र के गांव कमालपुरी में गजेंद्र सिंह का परिवार रहता है। गजेंद्र सिंह बहन भोली के विवाह गांव शादी सैदपुर थाना चांदपुर बिजनौर में झले सिंह के साथ हुई है। भोली तीन-चार दिन पहले भाई के घर आई हुई थी। गुरु वार दोपहर बाद गजेंद्र सिंह की पत्नी गुड्डी अपनी ननद भोली के साथे खेत की ओर गई थी। बताते हैं। बाइक सवार दो लोग आए। पहले उन्हें पार करते हुए आगे निकल गए।
विज्ञापन


दोबारा वापस आकर हथियारों के बल पर दोनों को रोक लिया। इसके बादमाशों ने दोनों से कुंडल उतारने को कहा। महिलाओं ने विरोध किया, लेकिन हथियार से आतंकित कर बदमाशों ने दोनों से कुंडल लूट लिए। इसके बाद धमकी देते हुए फरार हो गए। दोनों महिलाओं ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। 100 नंबर पर फोनकर पुलिस को मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और बदमाशों को तलाश किया, लेकिन वो हत्थे नहीं चढ़े। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पहले भी हो चुकी है लूटी की घटना ःनौगावां सादात। गांव कमालपुर में कुछ माह पहले भी कुंड लूट की घटना हो चुकी है। खेत पर जा रही महिला से बाइक सवार बदमाशों ने कुंडल लूट    लिए थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें