फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजरौला में केटीएम बाइक पर संभल का बदमाश छीनता था कुंडल, सराफ समेत पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। चोरी की बाइक से महिलाओं से कुंडल और चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाला संभल का बदमाश पकड़ में आ गया। महिला से छीने गए कुंडल भी बरामद हो गए। पुलिस टीम ने उससे पूछताछ की तो उसने संभल में ही छिनैती के जेवर खरीदने वाले सराफ का पता भी बता दिया। पुलिस टीम ने उसे भी पकड़ लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को थाने में आयोजित प्रेस वार्ता में एसएसआई प्रमोद कुमार पाठक ने बताया कि पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर भानपुर रेलवे फाटक के पास केटीएम बाइक पर आ रहे युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसकी जेब से देशी तमंचा और सोने का कुंडल मिला। पूछताछ में गुफरान निवासी गांव हिंदुपुराखेड़ा थाना नखासा जिला संभल ने बताया कि वह महिलाओं के कुंडल छीनता है। बुधवार की रात को हाईवे पर अपने पति के संग बाइक पर जा रही मोहल्ला सुल्तान नगर की एक महिला के कुंडल भी छीने थे। एक कुंडल गणेश निवासी गांव गुजरवाड़ी थाना रहमतपुर जिला सतारा राज्य महाराष्ट्र हाल पता ठेर सराफा बाजार थाना कोतवाली जनपद संभल को बेचा था। गुफरान के खिलाफ मुरादाबाद के विभिन्न थानों में अभियोग पंजीकृत हैं। केटीएम बाइक भी वहीं से चोरी की थी। खुलासा करने वाली वाली टीम में इंस्पेक्टर सतेंद्र कुमार सिंह, एसआई रजनीश कुमार, एसआई देवेंद्र कुमार, एसआई पवन कुमार एसआई अरुण कुमार आदि भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें