मौला अली सोसाइटी के तत्वावधान में संस्था के अध्यक्ष तारिक रजा उर्फ शोबी रजा की अध्यक्षता में जश्ने गदीर मनाया गया। सोसाइटी की देखरेख में जुलूस का संचालन किया गया।
मौलाना हसन अख्तर आबिदी ने इमामबरगाह हाजी बाकर मोहल्ला बाजार में एक गदीर के वाकिये को बयान किया। उन्होंने बताया कि आज से 1400 वर्ष पूर्व मोहम्मद साहब ने कहा कि इसी दिन पैगंबर मोहम्मद साहब ने हजरत अली को अपना उत्तराधिकारी (जानशीन) चुना था। इसलिए यह दिन बहुत खास है। इस दिन नमाज के बाद लोगों को खुशी मनाना चाहिए।
एक दूसरे से गले मिलकर मुबारक बाद देना चाहिए और गरीबों को खाना खिलाना चाहिए। इसके बाद जुलूस इमामबाड़े से बरामद हुआ। जो अपने तयशुदा रास्तों और तीनों चौक हुसैनी चौक, हजरत अली चौक, हजरत अबुतालिब चौक होता हुआ एएसएम इंटर कॉलेज से बुध बाजार, मोहल्ला बाजार में इमामबरगाह हाजी बाकर में आकर संपन्न हुआ। जुलुस में शामिल मौलाना शब्बर अली, हसन इमाम, काजिम अस्करी, मोहम्मद अली ने दुआ कराई। इस दौरान मो. मुस्तुफा, अब्बास अली, वजीर अस्करी, नदीम अब्बास आैर शजर अब्बास मौजूद रहे।