फायरबब्रांड नेता महंत आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा के साथ ही भाजपाइयों के साथ ही पूरी जिला खुशी से झूम उठा। चारों ओर जश्न का माहौल छा गया। कहीं गुलाल के साथ होली मनाई गई, तो कहीं पटाखों का शोर सुन दिवाली की याद आ गई।
ढोल की थाप पर नाचते गाते हुए जमकर जश्न मना। मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की गई। जगह-जगह मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया गया। शनिवार को पूरे दिन प्रदेश मुख्यमंत्री चयन को लेकर जिलेवासियों की नजरें दिल्ली में होने वाले घटना क्रम पर टिकी रहीं।
पहले मनोज सिन्हा और दोपहर के बाद मुख्यमंत्री के रूप में महंत आदित्यनाथ का नाम चर्चाओं में आने लगा। इसके बाद सभी भाजपाई टीवी से चिपक गए। विधायक दल की बैठक के बाद देर शाम मुख्यमंत्री पद के लिए महंत आदित्यनाथ के नाम का एलान होते ही सभी भाजपाइयों समेत पूरी जिला खुशी से झूम उठा।
होली और दिवाली एक साथ मनने लगी। बैंडबाजों के साथ कार्यकर्ताओं ने नाच गाकर खुशी की इजहार किया गया। जमकर आतिशबाजी की गई। रंग और गुलाल भी उड़ाए गए। पूर्व एमएलसी डाक्टर हरि सिंह ढिल्लो के आवास के सामने पूर्व ब्लाक प्रमुख रंजना ढिल्लो के नेतृत्व में जश्न मनाया गया।
नारेबाजी के बीच जमकर आतिशबाजी और नृत्य हुआ। मिठाई बांटी गई। इस मौके पर आशा आर्य, सतीश महम्दी, चित्रा चीमा, अर्चना, मनीष पंघाल, नरेंद्र यादव, सतपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र राणा, मनोज, हरिओम पाल, धर्मेंद्र सिंह, तरुण शर्मा आदि थे।
वहीं, जोया चौराहे पर जमकर जश्न मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी के बीच नारेबाजी कर मिठाई बांटी। एक दूसरे को महंत आदित्यनाथ के सीएम बनने की बधाई दी गई। इससे पहले भाजपाइयों ने कस्बे में जुलूस भी निकाला।
जुलूस मोहल्ला चौधरियान, मुल्लाना, मुंशियान, खेड़ा, जाटव कालोनी, मानपुर, इकबाल नगर, जामा मस्जिद होते हुए चौराहे पर आकर समाप्त हुआ। इस मौके पर कौशल गुप्ता, माया गुप्ता, राजेश अग्रवाल, दीनदयाल भारद्वाज, भास्कर शर्मा, विजयवीर सिंह, सतेंद्र सिंह, प्रमोद अग्रवाल आदि रहे।
वहीं, कैलसा रोड स्थित भाजपा नेता युद्धवीर सिंह के आवास पर भी मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया गया। इस दौरान युद्धवीर सिंह ने कहा कि विकास अब कागजों से निकलकर जमीन पर दिखाई देगा। इस मौके पर भूप सिंह, बलवीर सिंह, विनय माहेश्वरी, प्रभात, विकास, कर्मवीर, महाराज सिंह, वीरेंद्र सिंह गूर्जर, संजीव त्यागी आदि थे।
सांसद आवास पर बांटी मिठाई, लखनऊ रवाना
अमरोहा। महंत आदित्यनाथ के सीएम घोषित होने पर सांसद कंवर सिंह तंवर के झनकपुरी आवास मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया गया। सांसद ने कहा कि महंत आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार प्रदेश में विकास की नई इबारत लिखेगी।
इसके बाद सभी पदाधिकारी सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए नौचंदी एक्सप्रेस से लखनऊ के लिए रवाना हो गए। इस मौके सांसद कंवर सिंह तंवर, जिलाध्यक्ष डॉ. ऋषिपाल सिंह, अतुल जैन, ससुरेंद्र सिंह ढिल्लन, विजय सिंह पंवार, पूरन सिंह सैनी, संतोष गूर्जर आदि रहीं।
अमरोहा से प्रत्याशी डॉ. केएस सैनी के आवास पर भी भाजपा समर्थकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर नफीस मंसूरी, नरेश सैनी, टीकाराम आदि थे।
राम मंदिर निर्माण की उम्मीद जताई
अमरोहा। विहिप कार्यालय बेगम सराय में विश्व हिंदू परिषद और बजरंद दल के पदाधिकारियों ने मिठाई बांटकर महंत आदित्यनाथ के यूपी का सीएम बनने पर खुशी का इजहार किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कह कि प्रदेश में सरकार बनने के साथ ही अब अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का रास्ता भी साफ हो गया है।
उम्मीद है कि विधि के अनुरूप प्रभु राम के लिए मंदिर का निर्माण जल्द होगा। इस मौके पर राजेश राणा जिला मंत्री, जय सिंह जिला सुरक्षा प्रमुख, अमित यादव, प्रभात गोले, शिवम चौधरी, दीपक सैनी, राजेंद्र सैन, राजपाल सिंह, गजराज सिंह, ऋषिपाल सिंह, लोकेश यादव आदि थे।
दक्ष महासभा ने मनाई खुशी
अमरोहा। अखिल भारतीय भगवान दक्ष महासभा की एक बैठक मोहल्ला प्रजापति नगर में हुई। इस दौरान भाजपा की सहयोगी पार्टी भासपा के प्रदेश महासचिव बलराज प्रजापति के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने महंत आदित्यनाथ के यूपी का मुख्यमंत्री बनने खुशी जताई गई।
मिठाई बांटी गई। इस मौके पर होशियार सिंह, लोकेंद्र सिंह, हेमराज सिंह, मोहन सिंह आदि थे। उधर मोहल्ला टीचर्स कालोनी में हुई ब्राह्मण सभा की बैठक में ङी महंत आदित्यनाथ के सीएम बनने पर खुशी जताई गई। इस मौके पर नेद प्रकाश शर्मा, महेंद्रपाल शर्मा, मदनपाल, शोबित नौटियाल, लीलाधर शर्मा, दिनेश शर्मा आदि थे।