फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सीसीटीवी कैमरेे में कैद हुआ पुलिस चौकी में धमकी भरी पर्ची डालने का आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। यातायात पुलिस की नींद उड़ा देने वाली पर्ची डालने का आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस उसकी तस्दीक कर रही है।
विज्ञापन

बीते शनिवार को यातायात पुलिस चौकी में एक गुमनाम पर्ची डाली गई। इसमें दरोगा पर दोपहिया वाहनों के गलत चालान काटने का आराेप लगाते हुए शब्द लिखे थे। साथ ही यह भी लिखा था कि उनकी पैसे लेते हुए कई सबूत हैं। दरोगा से 30 हजार रुपयों की मांग की गई। कहा गया था कि वह कागज में रुपये लपेटकर शिव मंदिर के निकट खड़ेे शख्स के पास पहुंचवा दें। ज्यादा होशियारी दिखाने पर एंटी करप्शन से पकड़वाने, एसपी से शिकायत करने और फेसबुक पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
विज्ञापन

इस गुमनाम पर्ची ने यातायात पुलिस की नींद उड़ा दी। पुलिस का दावा है कि पर्ची डालने वाला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया हैै। उसे तस्दीक किया जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही असलियत सामने आएगी। टीएसआई अनुज कुमार ने बताया कि पर्ची डालने वाला सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। उसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें