फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछले साल के मुकाबले घटा सीबीएसई 12 वीं का रिजल्ट

Sun, 22 May 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
अमरोहा के पाइनवूड स्कूल की टॉपर छात्रा को मिठाई खिलाते माता पिता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पिछले साल के मुुकाबले इस बार सीबीएसई 12 वीं परीक्षा के रिजल्ट में गिरावट आई है। गत वर्ष की तुलना में रिजल्ट का ग्राफ पांच फीसदी गिरा है। जिले में सीबीएसई का ओवर आल रिजल्ट 86.2 फीसदी रहा है, गतवर्ष 91.2 फीसदी रिजल्‍ट आया था। जबकि यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट का रिजल्ट बंपर रहा था। यूपी बोर्ड ने सीबीएसई को पछाड़ दिया है। 
विज्ञापन


शनिवार को सीबीएसई 12 वीं परीक्षा के नतीजे घोषित हुए हैं, लेकिन रिजल्ट उम्मीद के मुुताबिक नहीं आया। इससे स्टूडेंट्स में मायूसी है। वहीं यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट ने सीबीएसई 12 वीं परीक्षा के रिजल्ट को पछाड़ दिया है। जिले में यूपी बोर्ड इंटर का रिजल्ट बंपर रहा था। 

जिले में 93.77 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए थे। यूपी बोर्ड इंटर की तुलना में सीबीएसई 12 वीं का रिजल्ट कमजोर रहा है।  जिले में करीब 1249 परीक्षार्थियों ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा दी थी। जिसमें करीब 1077 परीक्षार्थी पास हुए हैं। जबकि 172 स्टूडेंट्स के हाथ असफलता लगी है।
विज्ञापन


सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा का ओवर आल रिजल्ट 86.2 फीसदी रहा है।  गत वर्ष के मुकाबले रिजल्ट में पांच फीसदी की गिरावट आई है। इसकी मुख्य वजह मैथ का खराब आना रहा है। फिजिक्स, केमिस्ट्री, अंग्रेजी विषय का कठिन प्रश्नपत्र आने के कारण काफी बच्चों को उम्मीद के मुताबिक अंक नहीं मिले हैं। 

प्रधानाचार्यों का कहना है मैथ का खराब पेपर आने से रिजल्ट में गिरावट आई है। उम्मीद के मुताबिक बच्चों को अंक नहीं मिले हैं।  गत वर्ष का रिजल्ट अच्छा रहा था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें