होमगार्ड के जवान समेत कई लोगों के खिलाफ अलग-अलग थाने में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराकर फंसाने वाली युवती को घेरने के लिए पुलिस ने जाल बिछा दिया है। पुलिस का मानना है कि वह गलत कामों में लिप्त है तथा उससे वातावरण दूषित हो रहा है। सूत्रों के अनुसार उसके खिलाफ सुबूत एकत्र करने में जुट गई है। युवती के दर्ज कराई गई रिपोर्ट झूठी पाए जाने पर इसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
नौगावां सादात थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने शहर कोतवाली में चार के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती का आरोप था कि वह शहर को आई थी, बाइक पर बहाने से बैठाकर उसे एकांत में ले गए जहां पर उसके साथ सभी ने मिलकर गैंगरेप किया। इससे पूर्व वह नौगावां सादात थाने में होमगार्ड के जवान के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज करा चुकी है। बछरायूं थाने में भी उसने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
बिजनौर जनपद के धामपुर थाने में भी उसने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एक ही युवती द्वारा अलग-अलग थानों में कई के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट को पुलिस संदिग्ध मान रही है। पुलिस ने युवती की तहरीर पर रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, लेकिन उसके आरोपों की गहनता से जांच में जुट गई है।
साथ ही पुलिस ने उसके खिलाफ साक्ष्य जुटाना शुरू कर दिया है। सूत्रों के अनुसार पुलिस भी यह मान रही है कि वह गलत कार्यों में लिप्त है तथा उससे समाज का वातावरण दूषित हो रहा है। ऐसी युवती या महिला का समाज में खुलेआम घूमना सही नहीं है। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।