फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: परचून की दुकान का ताला तोड़कर नकदी व सामान चोरी

Thu, 15 Oct 2026 02:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
बुरावली। क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं। गांव गंगवार स्थित एक परचून की दुकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया, जहां से नकदी और सामान समेट ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन




गांव गंगवार निवासी मुजाहिद गांव में ही परचून की दुकान चलाते हैं। 12 अक्तूबर को वह अपने एक रिश्तेदार की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें देखने गए थे। इसी दौरान चोरों ने उनकी बंद दुकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। चोर दुकान से करीब 20 सिगरेट के बंडल, 10 रिफाइंड की थैली, 26,000 रुपये नकद और एक किलो खरीद चुराकर ले गए। दुकानदार का कहना है कि चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसमें गांव के कुछ लोगों पर शक जताया है। आरोप है कि जब उन्होंने इस संबंध में उन संदिग्धों से पूछताछ की, तो उन्होंने न सिर्फ चोरी से इन्कार किया बल्कि उल्टा जान से मारने की धमकी दी। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि मामले जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें