फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: युवती के अपहरण में दो युवकों पर रिपोर्ट, तलाश में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। हत्या के आरोप में जेल जा चुकी युवती का दो युवकों पर बहला-फुसलाकर अपहरण करने का आरोप लगा है। इनमें एक आरोपी युवती के ही वर्ग का है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सैदनगली थाना क्षेत्र का एक परिवार नगर के एक मोहल्ले में किराये पर रहता है। सामने रहने वाले युवक की हत्या के मामले में बेटी समेत परिवार के सात सदस्य आरोपी बनाए गए थे। इसके बाद परिवार को सैदनगली थाना क्षेत्र छोड़ना पड़ा। 23 सितंबर की रात करीब 11:30 बजे परिवार की बेटी घर से गायब हो गई। तलाश के बाद 25 सितंबर को गुमशुदगी दर्ज कराई गई।
परिजनों को पहले उसके बिजनौर में रहने वाली सहेली के साथ जाने का शक था। बाद में खोजबीन में पता चला कि युवती का अपहरण किया गया है। हापुड़ जिले के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के कुंडा निवासी सूरज और साहिल पर आरोप है। साहिल युवती के ही वर्ग का और उसी मोहल्ले में रहने वाला है। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि युवती की तलाश और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें