फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: किशोरी को ले जाने वाले युवक के खिलाफ 13 दिन बाद रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। हयातनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में 20 अक्तूबर को 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर थाना प्रभारी ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। रिपोर्ट घटना के 13 दिन बाद दर्ज हुई है।
विज्ञापन

पीड़ित पिता ने आरोप लगाया कि 20 अक्तूबर को उनकी 17 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। एक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। देर शाम जब वे घर लौटे तो बेटी वहां नहीं मिली। उन्होंने आसपास और रिश्तेदारों में काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
जानकारी मिलने पर उन्होंने युवक के भाई से बेटी को वापस करने को कहा।किन युवक के भाई ने बेटी को वापस करने से इन्कार कर दिया। उसने जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बमुश्किल मामले को शांत किया। घटना की सूचना तत्काल थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी कुलदीप कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर गांव नगला खोखर निवासी अनिल पाल और संतोष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें