ससुराल में दहेज के लिए विवाहिता के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नगर के मोहल्ला लकड़ा निवासी रिहाना का कहना है कि वर्ष 2014 में शादी नाजिम के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुराल वालों की तरफ से शुरू से ही दहेज में तीन लाख नकद एवं कार की मांग की जाने लगी। दो बेटियां पैदा हुई तो और भी परेशान किया जाने लगा। मारपीट कर घर से निकाल दिया। 31 जनवरी को पीड़िता अपने मायके में थी। तभी ससुराल वाले आए और दहेज की मांग करते हुए मारपीट की। पीड़िता ने एसपी से शिकायत की। एसपी के आदेश पर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
डिडौली थाना प्रभारी सुनील कुमार मलिक का कहना है कि तहरीर के आधार पर पति नाजिम, देवर, मुज्जमिल, सास फूलजहां, ननद मुसर्रत, नगमा निवासी मोहल्ला लकड़ा महबूब नगर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।