फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक में पति समेत सात पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक के मामले में पति समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

अमरोहा नगर के मोहल्ला शिव द्वारा निवासी मोहम्मद तकी की बेटी रेशमा की शादी जाकिर नगर ओखला जामिया न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी साउथ दिल्ली निवासी मोहम्मद इमरान के साथ पांच साल पहले हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले रेशमा को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे थे। दहेज में एक लाख रुपये और बाइक की मांग करते थे। रेशमा ने एक बेटे को जन्म दिया, इसके बाद भी ससुराल वालों का रवैया नहीं सुधरा।
विज्ञापन

आरोप है कि 2 और 8 जुलाई 2019 को रेशमा ने थाना पुलिस को शिकायतीपत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। 16 फरवरी 2021 की सुबह रेशमा नाश्ता बनाने की तैयारी कर रही थी, तभी पति परिजनों के साथ मायके आ गया और गाली गलौज करने लगा। बाद में पति ने तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया। विवाहिता के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिसे देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। विवाहिता ने मामले की शिकायत एसपी विनीत जायसवाल से की। एसपी के निर्देश पर महिला थाना पुलिस ने पति इमरान, सास परवीन, ससुर अफसर, फुफेरी सास रानी, ननंद नेहा, चचेरा ससुर अकबर और ममेरा ससुर आफताब के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। सीओ ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें