फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पुलिस को घेरकर जाम लगाने के मामले में 12 पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली (अमरोहा)। पुलिस की गाड़ी का घेराव कर कर उसके आगे-पीछे लेटकर सड़क जाम करने के मामले में पुलिस ने ट्रैवल एजेंसी संचालक की पत्नी व चार महिलाओं समेत 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दरोगा की शिकायत पर दर्ज हुए केस की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं मौके पर बनाई गई वीडियो और फोटो के आधार पर अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन

बुधवार को भाजपा नेता की डॉक्टर बेटी पायती कलां प्राथमिक विद्यालय से बच्चों का परीक्षण करके लौट रही थी। उन्हें एसपी कार्यालय जाना था। वह चौधरपुर में खेड़ी रोड पर ऑटो का इंतजार कर रही थी। इस बीच वह मुरादाबाद की ओर से आ रहे डॉ. अनुराग की कार रुकवा उसमें बैठ गई। आरोप है कि ट्रैवल एजेंसी संचालक अजय कुमार कार से पीछा करते आया और उनकी कार में तीन-चार बार पीछे से टक्कर मार दी। इस दौरान उनकी कार डिवाइडर से टकराकर पीछे की ओर घूम गई और ओवरब्रिज से गिरते-गिरते बची। मामले में भाजपा नेता की बेटी का आरोपी की ट्रैवल एजेंसी संचालक के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कराया था।
वहीं बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे डिडौली पुलिस ट्रैवल एजेंसी संचालक को जिला अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद कोर्ट लेकर जा रही थी। एसपी ऑफिस के बाहर संचालक के परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया और पुलिस की गाड़ी को घेर लिया। कुछ महिलाएं कार के आगे लेट गईं। हंगामे के चलते जोया रोड पर जाम लग गया था। पुलिस ने बमुश्किल लोगों को हटाकर आरोपी संचालक को कोर्ट में पेश किया था।
विज्ञापन

दरोगा विपिन कुमार की तहरीर पर ट्रैवल एजेंसी संचालक कुमार की पत्नी अंजू, गजरौला मोहल्ला बस्ती के रहने वाले मलखान, लक्ष्मी, पाकबड़ा मुरादाबाद के समातल गांव निवासी उत्तम, ज्योति, कासगंज के मोहल्ला आरामिल निवासी अनारो देवी, मुरादाबाद के मझौला थानाक्षेत्र के खुशहालपुर गली नंबर दो के रहने वाले लेखराज और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, वीडियो-फोटो के आधार पर अज्ञात लोगों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विजय कुमार राणा, सीओ सिटी

ये है विवाद : डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव नारंगपुर के रहने वाले ट्रैवल एजेंसी संचालक अजय कुमार और भाजपा नेता की डॉक्टर बेटी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। 15 जून को भाजपा नेता की बेटी ने संचालक अजय पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया था, जबकि एक मुकदमा डिडौली कोतवाली में दर्ज कराया गया। इसके बाद संचालक की पत्नी ने भाजपा नेता, उनकी डॉक्टर बेटी समेत सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और एससी एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया था। पुलिस तीनों मुकदमों की जांच कर रही है। इसके बाद फिर भाजपा नेता की बेटी ने ट्रैवल एजेंसी संचालक पर हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें