फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मनचले की धमकी से सहमे परिजन, 12वीं की छात्रा के कॉलेज जाने पर लगाई रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

देहात थानाक्षेत्र में मनचले की धमकी के बाद अपहरण के डर से परिजनों ने 12वीं की नाबालिग छात्रा के कॉलेज जाने पर रोक लगा दी। मनचला छात्रा को कॉलेज जाते समय उठाने की धमकी दे रहा है। परिजनों के समझाने के बाद भी वह मानने को तैयार नहीं है। दोस्तों के अलग-अलग नंबरों से भी फोन पर धमकी दे रहा है। छात्रा की मां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
मामला अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के एक गांव का है। यहां पर किसान का परिवार रहता है। उनकी नाबालिग बेटी निजी स्कूल में 12वीं में पढ़ती है। आरोप है कि जून के महीने में एक युवक उनके घर आया था। जिसके बाद वह किसी बहाने से घर का मोबाइल नंबर ले गया। इसके बाद वह किसान की नाबालिग बेटी से बात करने लगा। परिजनों के कई बार समझाने के बावजूद भी वह मानने को तैयार नहीं है। छात्रा से जबरदस्ती बात करने के लिए दबाव बनाता है। इतना ही नहीं छात्रा की फोटो अपने पास होने का दावा कर ब्लैकमेल कर रहा है। कॉलेज जाते समय उठाने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन

रात में अपने दोस्तों के अलग-अलग नंबरों से फोन करके धमकी देता है। मनचले की हरकत से किसान को बेटी के अपहरण का डर सताने लगा। जिसके चलते परिजनों ने छात्र को कॉलेज जाने पर पाबंदी लगा दी है। छात्र की मां ने मामले की तहरीर थाने में देकर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चार मोबाइल नंबर दिए हैं। जिनसे पीड़ित परिवार को लगातार परेशान किया जा रहा है। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने नंबरों को ट्रेस करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

-
मामला संज्ञान में है। जिन मोबाइल नंबर से धमकी मिल रही है। उनकी सीडीआर और लोकेशन निकाली जा रही है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। छात्रा के कॉलेज छोड़ने का आरोप गलत है।-राजीव कुमार सिंह, एएसपी अमरोहा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें