फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दहेज उत्पीड़न और छेड़खानी में पति समेत 11 पर केस

Fri, 25 Aug 2023 01:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांव सादात (अमरोहा)। ससुराल वालों ने विवाहिता को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। विरोध करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। देवर ने विवाहिता के साथ छेड़खानी की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत ग्यारह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान ने ढाई साल पहले अपनी बेटी की शादी गौतमबुध नगर जनपद के रहने वाले युवक के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। आरोपी पति ने फ्लैट खरीदने के नाम पर मायके वालों से ढाई लाख रुपये ले लिए। देवर ने विवाहिता के साथ छेड़खानी की। ससुराल वालों की प्रताड़ना से आहत होकर विवाहित कई माह से मायके में रहती है। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। सीओ सतीश चंद पांडेय ने बताया कि विवाहिता की शिकायत पर मामले में पति समेत ग्यारह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें