फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: व्हाट्सएप पर संदेश भेजकर जैकेट कारोबारी एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी, केस दर्ज

Fri, 25 Aug 2023 01:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात (अमरोहा)। नगर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी जैकेट कारोबारी के व्हाट्सएप पर संदेश भेजकर एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। मामले में पुलिस ने बदायूं जनपद के युसूफ शाह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन



नौगांवा सादात के मोहल्ला नई बस्ती में हाजी अनीस पेशे से जैकेट कारोबारी है। वह मोहल्ले में ही कारखाना चलाते हैं। शुक्रवार की सुबह उनके व्हाट्सएप पर किसी ने अंजान नंबर से संदेश भेज कर एक लाख रुपये की डिमांड की। इतना ही नहीं रुपये बिजनौर भेजने के लिए कहा है। किसी भी तरह की धोखाधड़ी करने पर जान से मारने की धमकी दी है। आरोपी ने कारोबारी को परेशान कर अंजाम भुगतने करने की धमकी दी। लगातार धमकी भरे संदेश मिलने के बाद कारोबारी सहम गया था। सीओ सतीश चंद पांडेय ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें