फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कारोबारी के फॉर्म हाउस में तोड़फोड़ करने में केस

Wed, 28 May 2025 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
उझारी (अमरोहा)।
विज्ञापन

सैदनगली क्षेत्र के मकनपुर शर्की गांव स्थित कारोबारी उमर अशरफी के फाॅर्म हाउस में तोड़फोड़ करने में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शनिवार को फॉर्म हाउस में घुसे आरोपियों ने मारपीट भी की थी।
रहरा थानाक्षेत्र के गांव जयतौली शकरगढ़ी निवासी उमर अशरफी का उझारी के मकनपुर शर्की गांव के पास फार्म हाउस है। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया कि अमरोहा के एक पूर्व डीएम से जमीनी विवाद चल रहा है। उसको लेकर रंजिश चली आ रही है। मामला कोर्ट में भी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब 10 बजे फाॅर्म हाउस पर कब्जा करने की नीयत से 15-20 लोगों अलग-अलग कारों से फाॅर्म हाउस पहुंचे और हमला बोल दिया। हमले के समय उमर अशरफी फार्म हाउस पर नहीं थे, वह गांव शंकरगढ़ी में मौजूद थे। हमलावरों ने फाॅर्म हाउस में मौजूद कर्मचारियों से मारपीट व तोड़फोड़ की। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें