फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अवैध रूप से संचालित केयर हॉस्पिटल के संचालक पर मुकदमा दर्ज

Sun, 01 Jun 2025 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जोया में अवैध रूप से संचालित केयर हॉस्पिटल के संचालक तैयब चौहान के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने मुकदमा दर्ज कराया है। ऑपरेशन से डिलीवरी की शिकायत के बाद नोडल अधिकारी ने अस्पताल को सील कर दिया था। अस्पताल संचालक कोई जवाब नहीं दे सका था।
विज्ञापन


जोया के मोहल्ला खेड़ा में अवैध रूप से संचालित केयर हॉस्पिटल में गौसपुर मिल्क के रहने वाले फुरकान की पत्नी गुलिस्ता, पीलाकुंड के रहने वाले रीना और संभल जनपद के सत्तूपुर के रहने वाली संगीता का ऑपरेशन हुआ था। इसके अलावा भी ऑपरेशन से कई महिलाओं की डिलीवरी की गई। किसी ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर कर दी।
शिकायत के बाद 26 मई को नोडल अधिकारी डॉ. शरद कुमार ने जोया सीएचसी प्रभारी डॉ. सुखदेव सिंह के साथ केयर हॉस्पिटल पहुंचकर जांच की। अस्पताल में बुखार के कई मरीज भर्ती मिले थे। जांच पड़ताल के बाद नोडल अधिकारी ने हॉस्पिटल को सील कर दिया था। साथ ही अस्पताल संचालक तैयब चौहान को नोटिस देकर जवाब मांगा था, लेकिन उनके द्वारा कोई जवाब सीएमओ कार्यालय में नहीं दिया। जिस पर नोडल अधिकारी डॉ. शरद कुमार ने डिडौली कोतवाली में तहरीर देखकर कार्रवाई की मांग की है। सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि मामले में केयर हॉस्पिटल संचालक तैयब चौहान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें