फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बालक से इंजेक्शन लगवाने वाले झोलाछाप पर मुकदमा

Fri, 16 May 2025 02:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
आदमपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में झोलाछाप को अपने आठ वर्षीय बच्चे से मरीजों को इंजेक्शन लगाने का वीडियो बनाकर वायरल करना महंगा पड़ गया। झोलाछाप लेखराज के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले में पहले ही झोलाछाप की दुकान सील की जा चुकी है।
आदमपुर क्षेत्र में रविवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें करीब एक आठ साल का बालक मरीज को इंजेक्शन लगाता दिखाई दे रहा था। बताया जा रहा है कि इस वीडियो को खुद झाेलाछाप ने ही बनाया था और उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया था। वीडियो पर कैप्शन में लिखा था कि आज मेरा बेटा पहली बार मरीज को इंजेक्शन लगाते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने इसे गंभीरता से लिया।
मंगलवार को रहरा चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. शशांक चौधरी ने पुलिस के साथ गांव शाहबाजपुर ढोला पहुंचकर झोलाछाप की दुकान को सील कर दिया था। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि डाॅ. शशांक चौधरी की तहरीर पर शाहवाजपुर ढोला निवासी झोलाछाप लेखराज के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें