फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: वीडियो बनाकर महिला के आत्महत्या करने में पति पर केस

Thu, 03 Apr 2025 02:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

वीडियो बनाकर आत्महत्या करने के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतका पिंकी के पिता ने दहेज की मांग पूरी न होने पर अपने दामाद और उसके बहनोई के खिलाफ बेटी की हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का मुकदमा दर्ज कराया है।
मंडी धनौरा के गांव पहाड़पुर इनायत में 30 मार्च को पिंकी का शव फंदे से लटका मिला था। मरने से पहले पिंकी ने अपनी मर्जी से जान देने का एक वीडियो अपने मोबाइल में बनाया था। वीडियो में वह कह रही थी कि उसकी मौत के लिए उसके पति व उसके परिजन जिम्मेदार नहीं होंगे। पुलिस को महिला के फोन में उक्त वीडियो मिला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम भी कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुरादाबाद के भगतपुर क्षेत्र के गांव नरेंद्र नगर निवासी चंद्रपाल सिंह ने मंगलवार रात थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। चंद्रपाल ने कहा कि उनकी बेटी पिंकी ने बीती दो जनवरी को गांव के ही विकास के साथ शादी की थी। शादी के बाद पिंकी व विकास धनौरा के गांव पहाड़पुर इनायत में रह रहे थे। चंद्रपाल ने रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि दामाद विकास व उसके परिजन दहेज को लेकर उनको ताना मारते थे और उसकी बेटी को तंग करते थे। चंद्रपाल का आरोप है कि 30 मार्च को दामाद विकास व उसके बहनोई राजपाल निवासी गांव हमीरवाला जनपद ऊधम सिंह नगर ने हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि पिता चंद्रपाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें