डिडौली। घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में हरियाना गांव के ग्राम प्रधान समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के हरियाना गांव में रहने वाले जीशान ग्राम प्रधान हैं। गांव के ही लोगों ने नाला निर्माण को लेकर शिकायत की थी। जिसके आधार पर 22 मई की सुबह 11:30 बजे सरकारी अधिकारी- कर्मचारी गांव में नाले की जांच करने गए थे। तभी, ग्राम प्रधान जीशान, बाबू, कमरे आलम और खालिद ने घर में घुसकर शमशीर अहमद के साथ मारपीट की। गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में ग्राम प्रधान जीशान, बाबू, कमरे आलम और खालिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद