फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अंतिम संस्कार करने आए लोगों पर हमला करने में पिता-पुत्र सहित चार पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

शव का अंतिम संस्कार करने आए लोगों पर रुपयों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में हमला करने पर पिता-पुत्र सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामला बीते सोमवार का है।
अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के गांव गजाना निवासी गौरव कुमार ने बताया कि उनके तहेरे भाई हरविंदर का निधन हो गया था। परिजन व रिश्तेदार शव का अंतिम संस्कार करने तिगरी गए थे। शाम 4.30 बजे अंतिम संस्कार करने के बाद सभी गंगा में स्नान करने जा रहे थे। इस बीच श्मशान घाट पर सुनील व उसके बेटे से दान देने की रस्म के रुपयों को लेकर कहासुनी हो गई। पिता-पुत्र ने अपने साथियों को बुला लिया। लाठी-डंडे, रॉड, सरिया व धारदार हथियार से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट घायल हुए उनके पिता रामौतार व परिवार का दीपक बेहोश होकर गिर गए। पुलिस के आने से पहले आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रामौतार व दीपक का मेरठ में उपचार चल रहा है। दोनों की हालत नाजुक बनी है। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि पुलिस ने सुुनील उसके पुत्र, सुखवीर व निरंजन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें