फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दहेज उत्पीड़न और मारपीट में पति समेत पांच लोगों पर मुकदमा

Wed, 27 Nov 2024 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। ससुराल वालों ने विवाहिता को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। विरोध करने पर मारपीट की। मामले में पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

जोया के मोहल्ला जामा मस्जिद नगर में संजीव कुमार का परिवार रहता है। उन्होंने अपनी बेटी निधि त्यागी की शादी 22 जनवरी 2024 को बिजनौर जनपद के हीमपुरदीपा थानाक्षेत्र के पिलाना निवासी अंकित त्यागी के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले निधि त्यागी को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। दहेज में कार और पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। पंद्रह दिन के भीतर दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि 6 मई 2024 को ससुराल वालों ने विवाहिता के साथ मारपीट की। जान से मारने की नीयत से गला दबा दिया। बाद में विवाहिता को घर से निकाल दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत महिला थाना पुलिस से की। सीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि मामले में पति अंकित, जेठ मोहित, अंकुर, जेठानी सोनी और मनीषा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें