फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: धोखाधड़ी में चकबंदी लेखपाल व बैंककर्मी पर केस

Tue, 27 May 2025 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
आदमपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

धोखाधड़ी के मामले में चकबंदी लेखपाल और बैंककर्मी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रहरा निवासी कमलेश का कहना है कि 18 जून 2016 को बेटी की शादी के लिए 50 हजार रुपये की जरूरत पड़ी तो गांव के ही पूर्व राशन डीलर नन्हे से बैंक कर्मचारियों से अच्छे संबंध होने के वजह से अधार पर ऋण कराने में सहायता मांगी थी। नन्हे सिंह ने बैंक ले जाकर आधार, फोटो, अंगूठा निशानी लिया था। इसके बाद 50 हजार का ऋण मिल गया था। बैंक में गैस सब्सिडी के रुपये देने से इंकार कर दिया। कहा कि रकम केसीसी में कट गई है। महिला का आराप है कि बैंक से ऋण आधार कार्ड से लिया गया था, केसीसी से कोई ऋण नहीं लिया। लिया गया 50 हजार था, जबकि एक लाख 12 हजार दर्शाया जा रहा है।
विज्ञापन

महिला ने बैंक कर्मचारी व चकबंदी लेखपाल को पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया था। बताया था कि बैंक से भेजे गए नोटिस से परेशान हो कुछ समय पूर्व पति व बेटा की भी मौत हो चुकी है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि मामले में चकबंदी लेखपाल व बैंक कर्मी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें