फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: रिश्ता तय कर शादी से इन्कार करने पर सीआईएसएफ कर्मी पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

रिश्ता तय करने के बाद शादी से इन्कार करने में सीआईएसएफ कर्मी, उसके माता-पिता और एक अन्य परिचित फंस गए हैं। पुलिस ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक उसके पति एक सरकारी विभाग में रसोइया के पद पर तैनात हैं। उनकी बेटी सशस्त्र सीमा बल में नौकरी करती है। वह और उनका पति बेटी के योग्य वर देखने के लिए सलेमपुर गौसाईं के बावनपुरा गांव में गए। यहां सीआईएसएफ में सिपाही के पद पर तैनात अनिकेत को अपनाते हुए उसे 5551 रुपये नकद व चांदी की अंगूठी शगुन के तौर पर दी। इसके बाद 14 जून को वर पक्ष के लोग उनकी लड़की को देखने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

28 जून को महिला व उसका पति और तीनों बेटे रिश्ता तय करने गए। रिश्ते में 50551 रुपये नकद, दो जोड़ी कपड़े, सोने की चेन और 20 हजार रुपये बांटने के लिए दिए। उनका 180000 रुपये का खर्च हो गया। एक सप्ताह बाद वर के पिता से पूछा कि शादी कब करोगे। इस पर उसने यह कहते हुए कि तुमने दो लाख रुपये की नकदी और दो तोले की सोने की चेन क्यों नहीं दी, इसलिए रिश्ता तोड़ रहे हैं। लगन में मांग पूरी करने को कहा, लेकिन उन्होंने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर सीआईएसएफ के सिपाही अनिकेत, उसके पिता छतरे, मां सर्वेश और शंकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें