फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दो पक्षों में हुए विवाद में 11 नामजद समेत 30 अज्ञात पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

चौहानपुरी मोहल्ले में बृहस्पतिवार रात मस्जिद के सामने हुए विवाद में पुलिस ने दोनों पक्षों के 11 नामजद सहित 30 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दोनों पक्ष के लोगों पर पुलिस पर भी हमलावर होने का आरोप है।
बृहस्पतिवार रात आंबेडकर नगर निवासी संदीप बाइक से जा रहा था। इस बीच सामने से बाइक सवार सौरभ आ गया था। बाइक मामूली रूप से टकरा जाने पर विवाद के बाद मारपीट हो गई थी। इस दौरान दोनों पक्ष के लोगों में लाठी-डंडे चल गए। पथराव होने लगा। सूचना पर कस्बा इंचार्ज अरुण कुमार गिरि पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे थे। यही नहीं झगड़ा कर रहे आरोपी पुलिस पर भी हमलावर हो गए। जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इससे मोहल्ले में दहशत का माहौल था। लोगों ने अपनी दुकान, मकान आदि बंद कर लिए थे। पुलिस ने मामले में एक पक्ष के आंबेडकर नगर मोहल्ला निवासी संदीप कुमार, अजय, चौहानपुरी निवासी अरुण, दिनेश, राजा, व जीशू और दूसरे पक्ष के सौरभ, गौरव, रिंकू, गणेश, अश्वनी व 30 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, पुलिस ने संदीप और अजय को गिरफ्तार करते हुए कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

रास्ते में युवक से अभद्रता व मारपीट में सभासद सहित चार पर रिपोर्ट
गजरौला। चौहानपुरी मोहल्ले में मस्जिद के सामने हुए विवाद की चिंगारी सुबह भी सुलग गई। रास्ते में जा रहे अनुसूचित जाति के युवक के साथ रास्ते में रोककर गाली-गलौज कर मारपीट की गई। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान पालिका के सभासद ने उसके हाथ पकड़ लिए। पुलिस ने सभासद सहित चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
आंबेडकर नगर मोहल्ला निवासी प्रिंस जाटव होटल पर काम करता है। उसका कहना है कि वह शुक्रवार सुबह 11 बजे होटल पर काम करने जा रहा था। चौहानपुरी मोहल्ले वाले रास्ते में पहुंचा तो अचानक गौरव, चौहानपुरी वार्ड का सभासद जॉन उर्फ योगेश, सौरभ व रिंकू मिल गए। प्रिंस का आरोप है कि जॉन ने उसके हाथ पकड़ लिए और अन्य तीनों ने उसे जातिसूचक शब्द कहे और मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। प्रिंस से मारपीट की जानकारी होने पर आंबेडकर नगर मोहल्ले के लोग थाने पहुंचे और मामले में कार्रवाई की मांग की। प्रिंस की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उधर, इंस्पेक्टर हरीश वर्धन सिंह का कहना है कि सभासद जॉन उर्फ योगेश के खिलाफ पहले भी केस दर्ज हैं। धनौरा थाने में भी मुकदमा दर्ज है। उसकी हिस्ट्रीशीट खोली जाएगी। उधर, सभासद जॉन उर्फ योगेश का कहना है कि उनका विवाद से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने रात हुए विवाद में बीच बचाव किया था। पुलिस को उन्होंने ही बुलाया था। वह सीओ से मिल कर अपना पक्ष रखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें