फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: युवक को कार से खींचकर पीटने में एक नामजद व छह अज्ञात पर केस

Sat, 25 Oct 2025 02:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। पेट्रोल पंप पर कार सवार युवकों द्वारा एक युवक को कार से खींचकर पीटने और जान से मारने की धमकी देने में पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें रहरा थानाक्षेत्र के मछरिया निवासी पप्पू को नामजद किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि मामले में गजरौला की टीचर कॉलोनी निवासी ज्ञानेश शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। ज्ञानेश के मुताबिक वह बीते बुधवार को पत्नी कृतिका शर्मा को उसके मायके संभल छोड़कर कार से आ रहे थे। हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के मनौटा गांव के पास कार से साइड लग गई जिस पर कार सवार युवकों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। वह नगर में खादगुर्जर मार्ग की तरफ दौड़े। जान बचाने के लिए एक ग्राम प्रधान के पेट्रोल पंप पर गए।
इस बीच पीछा कर रहे कार सवार युवक आ गए। उनको कार से बाहर खींच लिया और मारपीट की। कार में भी तोड़फोड़ भी की। ज्ञानेश ने 15 हजार छीनने का भी आरोप लगाया। उनके शोर मचाने पर पेट्रोल पंप का एक कर्मचारी बचाने आया। दबंगों ने उसके साथ भी मारपीट की गई। जाते समय जान से मारने की धमकी दे गए। यह घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद होने के साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। सीओ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें