फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: प्रधान पति सहित चार पर केस

Sun, 05 Jan 2025 12:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरायतरीन। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव भवन में घर जा रहे पूर्व प्रधान के साथ रास्ते में रोककर गाली-गलौज और मारपीट की गई। जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में पुलिस ने वर्तमान ग्राम प्रधान पति समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव बिचपुरी निवासी पूर्व प्रधान हरपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब 8:30 बजे इलाहाबाद से लौटकर बहजोई रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद वे अपने घर जा रहा था। तभी बहजोई थाना क्षेत्र के गांव भवन में गांव बिचपुरी के वर्तमान ग्राम प्रधान के पति, ससुर और उनके पुत्र ने घेर लिया और गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। जान लेने की नीयत से लोहे के सरिये से हमला किया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ को देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव बिचपुरी निवासी ग्राम प्रधान के पति अनिल उर्फ राजू, हरवीर सिंह चौहान और सौरभ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें