फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार बदमाशों ने किसान से लूटे 25 हजार नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
कार सवार बदमाशों ने मंगलवार की रात खेत से घर लौट रहे ट्रैक्टर सवार किसान से 25 हजार रुपये लूटा, विरोध करने पर बदमाशों ने किसान की जमकर पिटाई भी की। बाद में किसान के शोर मचाने पर ग्रामीणों को आता देख कार सवार बदमाश मौके से तो फरार हो गए। लेकिन उनके द्वारा लूटे गए 25 हजार में से 24 हजार मौके पर गिर गया। किसान ने रुपया कब्जे में लेकर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर पुलिस को दी।
विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर सुल्तानठेर गांव निवासी देवेंद्र सिंह किसान है। मंगलवार की रात वो खेत से काम कर ट्रैक्टर ट्राली लेकर घर लौट रहे थे। उनका आरोप है कि हाईवे पर कार सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। साथ ही उनके पास मौजूद 25 हजार रुपये लूट कर भागने लगें। इस दौरान उसने जब विरोध जताया तो बदमाशों ने उनकी पिटाई भी की। जब बदमाश कार की तरफ बढ़े तो उन्होंने शोर मचाया। इस पर गांव के लोग एकत्र हो गए। ग्रामीणों की भीड़ आते देख बदमाश कार में सवार होकर फरार हो गए। इस दौरान बदमाशों के पास मौजूद लूट के 25 हजार में से 24 हजार रुपये वहीं गिर गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस ने किसान से घटना की जानकारी की। बुधवार की सुबह सबेरे किसान थाने पहुंचा, साथ ही घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा। थानाध्यक्ष विनय कुमार का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है, इसके बाद मामले की रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें