फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हाईवे पर कार ने युवक को टक्कर मारी, गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। तेज रफ्तार कार ने हाईवे चौड़ीकरण का काम कर रहे संभल के रजपुरा थाना क्षेत्र के पाठकपुर गांव निवासी विनोद (34) को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। उसका साथी घायल हो गया। घायल को पुलिस ने नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

गजरौला से लेकर ब्रजघाट तक हाईवे चौड़ीकरण का काम चल रहा है। आईआरबी मुरादाबाद-हापुड़ टोलवे लिमिटेड कंपनी के पास चौड़ीकरण कराने का काम है। मंगलवार की सुबह कंपनी के कर्मचारी कांकाठेर के निकट चौड़ीकरण का काम कर रहे थे। संभल के रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव पाठकपुर निवासी विनोद पुत्र खेमकरन रेलिंग तोड़ने का काम कर रहा था। इसी दौरान दिल्ली की दिशा में जा रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार आई। जिसके चालक ने तेजी एवं लापरवाही से कार को चलाते हुए विनोद व टक्कर मार दी। जिसमें विनोद की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका एक साथी श्रीपाल निवासी पाठकपुर घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने भागने की कोशिश कर रहे कार चालक को पीछा कर पकड़ लिया। विनोद का शव मोर्चरी पर रखवाया। घायल को उपचार के लिए निकट के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि हादसे में कर्मचारी की मौत का मामला सामने आया है। कार कब्जे में कर दिल्ली निवासी चालक पकड़ लिया गया है।
-






नहीं लगाया था सावधानी का बोर्ड
गजरौला। आमतौर पर जहां किसी सड़क पर कुछ निर्माण कार्य होता है, वहां पर वाहनों की रफ्तार कम करने के मकसद से यह बोर्ड लगाया जाता है कि कार्य प्रगति पर है। मगर हैरत की बात यह है कि कंपनी के कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए बोर्ड नहीं लगाया गया था। इंस्पेक्टर क्राइम बालेंद्र सिंह का कहना है कि बोर्ड लगा होता या बचाव के लिए उपकरण लगे होते तो कर्मचारी के साथ हादसा नहीं होता। उधर कंपनी के जीएम ललित मोहन तिवारी का कहना है कि कर्मचारी सड़क पर काम कर रहा था। कार चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें