फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पेट्रोल की जगह डीजल भरने से कार खराब, मांगा 63 हजार मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पेट्रोल की जगह कार में डीजल भरने और उसे निकालने के प्रयास में वाहन खराब होने पर मालिक ने जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में परिवाद दायर किया है। पीड़ित ने 63 हजार रुपये से अधिक की राहत मांगी है। आयोग ने पेट्रोल पंप मालिक को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

हसनपुर निवासी श्यामलाल के अनुसार, 25 सितंबर को शाम 7:45 बजे वह दिल्ली नंबर की पेट्रोल कार से घर लौट रहे थे। धनौरा रोड स्थित पेट्रोल पंप पर एक हजार रुपये का पेट्रोल भरवाने के दौरान कर्मचारी ने पेट्रोल की जगह डीजल भर दिया। आपत्ति पर कर्मचारी ने गलती स्वीकार की। इसके बाद पंप मालिक ने मैकेनिक बुलाया, जिसने पाइप से डीजल निकालने के प्रयास में कई बार कार स्टार्ट कराई। इससे सेल्फ खराब हो गया। कर्मचारियों के मदद से इन्कार करने पर उन्हें पूरी रात खराब कार के साथ रुकना पड़ा।
अगले दिन दूसरे मैकेनिक से कार ठीक कराने में आठ हजार रुपये खर्च हुए। श्यामलाल ने मरम्मत खर्च आठ हजार रुपये ब्याज सहित लौटाने, मानसिक और आर्थिक क्षति के लिए 50 हजार रुपये मुआवजा और पांच हजार रुपये वाद व्यय दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें