फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कार ने बाइक को मारी टक्कर, दंपती व बेटे की मौत

Sat, 09 Aug 2025 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
रहरा (अमरोहा)। आदमपुर थानाक्षेत्र में शुक्रवार शाम को हसनपुर-रहरा मार्ग पर भावली मोड़ के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में आदमपुर के गांव ढेंकला निवासी पूरन सिंह (50), पत्नी पानकोर (45) व बेटे रवि (22) की मौत हो गई। पुलिस ने हादसे के बाद कार चालक को पकड़ लिया है।
विज्ञापन


गांव ढेंकला निवासी किसान पूरन सिंह शुक्रवार को पत्नी पानकोर व बेटे रवि के साथ बाइक से हसनपुर गए थे। तीनों शाम को गांव लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रहरा में भावली मोड़ के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजन घायलों को पास के अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ ले जाते समय रास्ते में ही तीनों ने दम तोड़ दिया।



सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कार चालक को मौके से ही पकड़ लिया है और दुर्घटनाग्रस्त कार को भी अपने कब्जे में ले लिया है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से ढेंकला में मातम

आदमपुर। हसनपुर-रहरा मार्ग पर शुक्रवार शाम हुए सड़क हादसे ने ढेंकला गांव के पूरन सिंह के हंसते-खेलते परिवार को एक पल में उजाड़ दिया। हादसे में पूरन सिंह, उनकी पत्नी पानकोर व सबसे छोटे बेटे रवि की मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और किसी के घर चूल्हा तक नहीं जला है।पूरन सिंह के परिवार में चार बच्चे थे। बड़ा बेटा सतेंद्र, दूसरा बेटा मनोज और तीसरे नंबर की बेटी पुष्पा के सिर से अब माता-पिता का साया उठ गया है। सबसे छोटा बेटा रवि भी इस हादसे का शिकार हो गया। हादसे की खबर सुनते ही गांव में मातम पसर गया। एक ही परिवार के तीन लोगों की अचानक मौत से हर कोई स्तब्ध है।बताते हैं कि पूरन सिंह एक मेहनती किसान थे और पूरा परिवार हंसी-खुशी जीवन बिता रहा था। गांव के लोग सदमे में हैं और गमगीन माहौल में मृतकों के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे हैं। प्रशासन और पुलिस ने हादसे के बाद की जरूरी कार्रवाई की है, लेकिन इस त्रासदी ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। यह हादसा सिर्फ एक परिवार का नहीं, बल्कि पूरे गांव का दुख बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें