फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हाईवे की सर्विस रोड पर खंभे से कार टकराई, बच्ची की मौत, सात घायल

Mon, 11 Aug 2025 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजराैला (अमरोहा)। रामपुर में रक्षाबंधन पर राखी बांधकर लौट रहे परिवार की कार हाईवे की सर्विस रोड के पास बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में कार सवार मिस्टी (6) की मौत हो गई जबकि उसकी माता व पिता सहित सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

हादसा रविवार करीब 10 बजे गजरौला से करीब तीन किलोमीटर मुरादाबाद की दिशा में हुआ। जवाहर नगर मोहल्ला निवासी मुकेश और पवन कुमार आपस में साढ़ू हैं। रक्षाबंधन पर दोनों अपने परिवार समेत रक्षाबंधन पर रामपुर गए थे। रविवार रात दोनों कार से परिवार संग लौट रहे थे। कार में मुकेश, उनकी पत्नी सुशीला, बेटा मनु व बेटी दीक्षा और पवन कुमार, उनकी पत्नी लक्ष्मी व पवन की बेटी कायरा व मिस्टी थे।
सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि कार अनियंत्रित होकर सर्विस रोड के पास बिजली के खंभे से टकरा कई। हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची। घायलों को निकट के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसा ग्रस्त कार को कब्जे में लिया। घायलों की हालत नाजुक देख रेफर कर दिया गया। डिडौली के एक निजी अस्पताल में मिस्टी की मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें