फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी भाई को किया गिरफ्तार, नशे की हालत में था युवक

Sun, 10 Aug 2025 08:08 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रजबपुर (अमरोहा)

सार

अमरोहा में पांच साल की मासूम के साथ रिश्ते के भाई ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
अमरोहा पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नशेड़ी युवक ने पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया। बेहोशी की हालत में खून से लथपथ बच्ची को छोड़कर घर आ गया। जब कई घंटे तक बच्ची नहीं पहुंची तो परिजनों ने ग्रामीणों के साथ तलाश किया। बच्ची बेहोशी की हालत में एक खेत में मिली। फौरन ही उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


बच्ची ने आपबीती परिजनों को बताई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने घटना स्थल का दौरा किया। हर संभव मदद का आश्वासन दिया। थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की दोपहर एक बच्ची ने भाई को राखी बांधी और घर के बाहर खेलने लगी।

इस दौरान उसके ताऊ का नशा करने वाला लड़का आया और बहाने से बच्ची काे बुलाकर गांव से बाहर खेतों में ले गया। वहां उसने बच्ची से दुष्कर्म किया और भाग गया। खून से लथपथ पीड़ित बेहोश वही पड़ी रही।
विज्ञापन


शाम तक घर ना पहुंचने पर परिजनों ने ग्रामीणों के साथ बच्ची को तलाश करना शुरू किया तो गांव से बाहर एक खेत में बच्ची बेहोश हालात में खून से लथपथ मिली। आनन-फानन में पीड़ित को जोया के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते थाना प्रभारी कोमल तोमर भी मौके पर पहुंची गई।

आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। फोरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल पहुंच कर साक्ष्य जुटाए। पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वही देर रात 10 बजे एसपी अमित कुमार आनंद ने एएसपी के साथ घटना स्थल का मुआयना किया। पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें