फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हादसे में कैंटर मालिक की मौत, हेल्पर घायल

Wed, 08 Jan 2025 01:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली।
विज्ञापन

हाईवे पर आगे चल रहे ट्रक चालक के इमरजेंसी ब्रेक लगाने पर पीछे चल रहा खल से भरा कैंटर उसमें घुस गया। हादसे में कैंटर मालिक नईम अहमद (36) की मौत हो गई, जबकि हेल्पर विपिन घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया है। कैंटर मालिक नईम अहमद डिडौली क्षेत्र के श्यामपुर गांव के रहने वाले थे। परिवार में पत्नी रिहाना व छह बच्चे हैं। नईम के पिता मुंशाद अली भी वाहन चलाते हैं। तीन भाइयों में मझले नईम अहमद मालिक होने के साथ खुद कैंटर चलाते थे। पुलिस के मुताबिक सोमवार को नईम अहमद कैंटर में खल भरकर हसनपुर जा रहे थे।
रात करीब 12 बजे कैंटर डिडौली क्षेत्र में हाईवे स्थित एक कॉलेज के सामने पहुंचा, तो एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। कार को संभल के रहने वाले ब्रजपाल सिंह चला रहे थे। इस दौरान वह मुरादाबाद से सैदनगली जा रहे थे। कार के पीछे चल रहे ट्रक के चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। जिस पर ट्रक के पीछे चल रहा कैंटर उसमें घुस गया। हादसे में कैंटर मालिक नईम अहमद की मौत हो गई। जबकि, हेल्पर विपिन निवासी नवादा जोया घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे पर लगा लंबा जाम
सोमवार रात करीब 12 आगे चल रहे ट्रक में कैंटर घुसने के बाद हाईवे पर जाम लग गया। मुरादाबाद से दिल्ली लेन पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात को सुचारू कराया। इस दौरान राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें